शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By WD
Last Modified: मंगलवार, 16 जुलाई 2013 (14:21 IST)

हॉस्टल से उठाया, हथियारों से डराया, जंगल में गैंगरेप

हॉस्टल से उठाया, हथियारों से डराया, जंगल में गैंगरेप -
FILE
रांची। झारखण्ड के पाकुड़ चार मासूमों के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है, जिसमें करीब 25 लोगों ने एक स्कल के हॉस्टल में घुसकर चार नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर लिया और जंगल में ले जाकर उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

पीड़ित लड़कियां ईसीआई मिशन स्कूल के हॉस्टल में रहती थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात जब ये नाबालिग लड़कियां सोने की तैयारी में थीं तभी 20 से 25 की तादाद में आए युवकों ने हॉस्टल में घुसकर इनका अपहरण ‍कर लिया। वे इन बच्चियों को उठाकर जंगल में ले गए और फिर बारी-बारी से बच्चियों के साथ बेरहमी से रेप किया।

दहशत में हैं हॉस्टल की अन्य लड़कियां... आगे पढ़ें...


पीड़ित बालिकाओं के मुताबिक ये दरिंदे रात को ग्यारह बजे आए और बलपूर्वक उन्हें जंगल में ले गए। मिशन स्कूल के प्रिंसिपल के मुताबिक अपराधियों के हाथों में धारदार हथियार थे।

उल्लेखनीय है कि पीड़ित लड़कियां पहाड़िया जनजाति के हैं और इनकी संख्या बहुत कम है। इनके संरक्षण के लिए सरकार हर साल लाखों रुपए खर्च करती है। उसी समुदाय की मासूमों के साथ गैंगरेप किया गया। इस घटना के बाद हॉस्टल की अन्य बालिकाएं भी दहशत में हैं।

पाकुड़ एसपी वाईएस रमेश के मुताबिक मिशन स्कूल में करीब 150 बच्चे पढ़ते हैं। एसपी ने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि लिटिपारा पुलिस थाना क्षेत्र में एक स्थान पर 20 से अधिक लोगों के एक समूह ने अवयस्क लड़कियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।